साल 2020 कोरोना की कड़वी यादों के साथ जाते-जाते मीठे पलों को संजो रहा है. नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण, पुनीत पाठक, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बाद जल्द ही बिग बॉस विनर रहीं गौहर खान, जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. वहीं, गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्माने भी अपनी सालों की दोस्ती को नया नाम दे दिया हैं. उन्होंने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी की सगाई कर ली है. अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्रियांक और शजा की सगाई में पूरे परिवार ने साथ में जश्न मनाया.
प्रियांक शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कजिन हैं. श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं. सिद्धांत ने कपल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं. दुनिया में मेरे दो सबसे फेवरेट लोग शादी करने जा रहे हैं. मुबारक हो. सिद्धांत के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रियांक और शजा को शुभकामनाएं दी.
बताया जा रहा है कि फंक्शन में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे. शजा सगाई में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ऑरेंज कलर क मिड स्लिट कुर्ता के साथ पिंक कलर का पजामा और येल्लो दुपट्टा पहना था. जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थीं. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल जनवरी या फरवरी माह में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे.प्रियांक की डेब्यू फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ इसी साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया थ. वहीं, दूसरी तरफ शजा असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ‘ऑलवेज कभी कभी’ और ‘हैपी न्यू इयर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसी साल की शुरुआत में शजा, उनकी बहन जोआ और पिता करीम मोरानी कोरोना की चपेट में भी आ गए थे और उन्हें कई दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था.












