करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन झुलसा
खुटहन ( जौनपुर) 9 जुलाई कानामऊ गाँव में खंभा पर चढ़ कर फ्यूज जोड़ते समय आपूर्ति चालू हो जाने से एक प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया। उसे उपचार हेतु शाहगंज के अमीना हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
मलूकपुर गाँव निवासी 43 वर्षीय रामजनम वर्मा प्राइवेट लाइनमैन के रूप में बिजली का काम करता है। इसी से उसकी जीविका चलती है। वह शनिवार को उक्त गाँव में मेन लाइन का फ्यूज बांध रहा था।
अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से वह झुलस कर नीचे गिर गया। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने इसकी जानकारी उसके स्वजनो को दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे उपचार हेतु अस्पताल ले गए।












