जौनपुर से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी
संकल्प सवेरा। जौनपुर से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी डेकर बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हों गई। जिसमें बरसठी की रहने वाली पूर्णिमा मौर्या भी उसी बस से जौनपुर से दिल्ली अपने बच्चे और भाई के साथ जा रही थी। पूर्णिमा ने बताया की मेरे पति बियतनाम में रहते है। हमारी फ्लाइट दिल्ली से थी। जिससे मैं अपने बच्चे के साथ अपने पति के पास आज जाने वाली थी। खाई में पलटी बस दिल्ली जा रही बस अचानक कन्नौज एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिससे यात्रियों से भरी बस नीचे गिर गई। फिलहाल पूर्णिमा ने बताया की मुझे कमर में हल्की चोट आई है। साथ ही पूर्णिमा का भाई विकास मौर्या का एक पैर फैक्चर हो गाया है। साथ ही बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है।
यह हादसा 4 बजे भोर में हुआ था। लेकिन ऐसे में वो अब अपने पति के पास जाने का यह यात्रा कैंसिल कर दी है। वो अपने घर वापस लौटेंगी। इस हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की सूचना बताई जा रही है। जहां पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्राइवर को नींद आ जाने से हुआ यह बड़ा हादसा। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।