• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रधानमंत्री आवास: जौनपुर में पीओ डूडा के निलंबन की संस्तुति

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अधिकारी ने गैंग बनाकर डाला डाका !

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 20, 2021
in Jaunpur
0
आवास दिलाने के नाम पर विधवा से लिया 25 हजार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अधिकारी ने गैंग बनाकर डाला डाका !

संकल्प सवेरा,जौनपुर। भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी योगी सरकार में भी खुले आम गरीबों के हक पर डाका डाल रहे है। ये अधिकारी इतने बेखौफ हो गये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में जमकर लूट खसोट कर रहे है।

इसकी बानगी देखने को मिली है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में। इस योजना में लाभार्थियों से घुस लेने में डूडा अधिकारी संलिप्त पाये गये है। डीएम ने उन्हे निलंबित करने तथा एफआईआर दर्ज करने की संतुति कर दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिले में गैंग बनाकर लाभार्थियों से जमकर वसूली व लूट-घसोट की गई है। जिसका परिणाम है कि जांच में नगर विकास अभिकरण (डूडा) के मुखिया ही दोषी पाएं गए। इस पर जांच अधिकारी एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने विभाग के परियोजना अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के खिलाफ निलंबन व मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।

यह भी पाया गया कि किस्त के लिए विभाग की तरफ से पोर्टल पर ट्रिकी फोटो अपलोड की जाती रही। यह भारी अनियमितता का द्योतक है। मड़ियाहूं के भंडरिया टोला निवासी संतोष कुमार गुप्त ने जिलाधिकारी के यहां आनलाइन संदर्भ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में व्याप्त अनियमितता की शिकायत की थी। मामले में उन्होंने डूडा के जेई संतोष कुमार पर लाभार्थियों से पांच से 15 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था।

जिसमें उन पर ही मुकदमा दर्ज हो गया था। फिर पीड़ित ने पुन: मामले की शिकायत आइजीआरएस पर की। प्रकरण की जांच जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी को दी। जांच में उन्होंने पाया कि डूडा के परियोजना अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने जेई दयानंद के माध्यम से आवास के लाभार्थियों से 20 से 25 हजार रुपये अवैध वसूली गैंग बनाकर की गई है।

उल्टा शिकायतकर्ता पर मुकदमा करा दिया। ऐसे में परियोजना अधिकारी डूडा को निलंबित करते हुए जांच की कार्रवाई करते दंडित किए जाने की प्रबल संस्तुति की जाती है।
आउट सोर्सिंग की ब्लैकलिस्टेड फर्म, कंपनी को पुन: ब्लैक लिस्टेड करते हुए कंपनी के कर्मचारियों से तत्काल कार्य लेना बंद किया जाए।

परियोजना अधिकारी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धोखा देकर, विश्वासघात करके जिलाधिकारी से कपटपूर्ण अनुमोदन प्राप्त करने के लिए नामजद व अन्य सहयोगी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की प्रबल संस्तुति की जाती है।

जुगाड़ से अपलोड की जाती थी फोटो

सर्वे प्रारंभ होने से लेकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त व प्रत्येक स्तर पर फोटो अपलोड करने की व्यवस्था है। इसमें डूडा विभाग ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त निर्गत होने पर फोटो खींचकर पोर्टल पर ट्रिकी फोटो अपलोड किया गया है। इसमें अधिकारी व कर्मियों की भारी गड़बड़ी है। जिससे किसी स्थल की वास्तविक स्थिति कोई समझ न सके।

ट्रिकी फोटो यानि मौके की वास्तविक स्थिति यानि अगल-बगल कुछ दिखाई न पड़े, केवल आवास के अंश का ही फोटो दिखाई पड़े।
एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच में परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा के गैंग बनाकर लाभार्थियों से वसूली की बात सामने आई है।

इसमें पीओ डूडा का तत्काल निलंबन व मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार गुप्त पर दर्ज झूठे मुकदमे को न्याय हित में वापस लिया जाना उचित होगा।
सभार – दैनिक जागरण

Previous Post

जन्मदिन विशेष: धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है

Next Post

मछलीशहर के पत्रकार ने लगायी जानमाल की सुरक्षा की गुहार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मछलीशहर के पत्रकार ने लगायी जानमाल की सुरक्षा की गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.