• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

प्रधानमंत्री बोले- स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा नागरिकता विधेयक

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 11, 2019
in Desh-Videsh
0
प्रधानमंत्री बोले- स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा नागरिकता विधेयक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नागरकिता विधेयक 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) पर मचे विवाद के बीच टिप्पणी की है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि नागरिकता विधेयक स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीजेपी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, ‘नागरिकता विधेयक को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, जो धार्मिक उत्पीड़न से भागे लोगों को स्थायी राहत देगा.’पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री ने कहा, ‘CAB पर विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है.’ बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 बुधवार को राज्यसभा में पेश होगा. इससे पहले विपक्ष के कड़े विरोध के बीच यह विधेयक सोमवार को लोकसभा में पास हुआ. लोकसभा में विधेयक के पक्ष में 311 और विरोध में 80 सदस्यों ने मतदान किया.

राहुल गांधी ने साधा निशाना
वहीं बुधवार को ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला. कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘मोदी-शाह सरकार’ नागरिकता संशोधन विधेयक के माध्यम से पूर्वोत्तर के नस्लीय सफाये का प्रयास कर रही है. उन्होंने विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में प्रदर्शन होने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए यह भी कहा कि वह पूर्वोत्तर की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं. गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘नागरिकता विधेयक मोदी-शाह सरकार की ओर से पूर्वोत्तर के नस्लीय सफाये का प्रयास है. यह पूर्वोत्तर के लोगों, उनकी जीवन पद्धति और भारत के विचार पर हमला है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी सेवा के लिए हाजिर हूं.’
लोकसभा में पास हो चुका है विधेयक
इससे पहले लोकसभा में पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ छात्र संघों और वाम-लोकतांत्रिक संगठनों ने मंगलवार को पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क जाम होने के कारण अस्पताल ले जाते समय दो महीने के एक बीमार बच्चे की मौत हो गई.  ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू), नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, वामपंथी संगठनों-एसएफआई, डीवाईएफआई, एडवा, एआईएसएफ और आइसा ने अलग से एक बंद आहूत किया. गुवाहाटी के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले गये और प्रदर्शनकारियों ने इस विधेयक के खिलाफ नारेबाजी की. एजेंसी इनपुट के साथ

Previous Post

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल, गृह मंत्रालय अपने पास रख सकती है शिवसेना-सूत्र

Next Post

राज्यसभा में 12 बजे पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राज्यसभा में 12 बजे पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल

राज्यसभा में 12 बजे पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.