प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया जौनपुर, गाजीपुर व मिर्जापुर सहित 9 मेडिकल कालेजों का उद्दघाटन,
संकल्प सवेरा लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भगवान महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली सिद्धार्थनगर में 2239 करोड़ की लागत से तैयार प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों का बटन दबाकर उद्दघाटन किया।

पीएम ने यूपी में जिन चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन किया वह सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर में स्थित हैं।












