जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को नामित ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री मा.मोदी द्वारा देश की सरकारी कंपनियां/सम्पत्तियां चंद पूंजीपतियों के हाथों में बेची जा रही है सरकार के इसी निजीकरण के खिलाफ सरदार सेना का जोरदार विरोध देखने को मिला। यह कार्यक्रम सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर.एस. पटेल के निर्देश पर सरदार सेना के पदाधिकारियों ने प्रदेशव्यापी ज्ञापन सौंपने का कार्य किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सरदार सेना द्वारा विरोध करते हुए तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। सरदार सेना का प्रथम मांग केन्द्र सरकार द्वारा देश की सरकारी कंपनियां/संपत्तियों का निजीकरण तत्काल बंद किया जाय जो कि पूंजीपतियों के हाथों में बेची जा रही है तथा देश को पुन: गुलाम बनाये जाने की साजिश की जा रही है। दूसरा यह कि देश में युवा बेरोजगारों हेतु रोजगार के अवसर प्रदान किये जाय।
क्योंकि देश के युवा बेरोजगारी के हालत में दर-ब-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं तथा रोजगार न मिलने से युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहें हैं। सरदार सेना ने अपने पत्रक के माध्यम से तीसरा मांग यह किया कि सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल जो लोकसभा एवं राज्यसभा में पास किया गया है वह तत्काल निरस्त किया जाय क्योंकि पारित किये गये तीनों विधेयक देश के किसानों के हित में नहीं है।
इस दौरान उपस्थित सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं कि सरकार के देश विरोधी नीतियो पर तत्काल अंकुश लगाया जाय। ताकि देश को पुन: गुलाम होने से बचाया जा सके। यदि सरकार के इस मनमानी पर रोक नहीं लगाया गया तो सरदार सेना सामाजिक संगठन द्वारा पूरे देश में आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
इस अवसर पर कमलेश यादव,अमर बहादुर चौहान,धीरज यादव,रोहित विश्वकर्मा,आर्दश चौहान,इन्द्रेश मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे|












