केराकत,संकल्प सवेरा पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। ब्लाक मुख्यालय पर न्याय पंचायत वार अलग अलग 9 काउंटर बनाए गए हैं।
बीडीओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी काउंटर पर एक एक एआरओ की तैनाती की गई है। प्रचंड धूप देखते हुए प्रत्याशियों की सुविधा के लिए छाया और पीनेके पानी की व्यवस्था भी की गई है।
नामांकन प्रक्रिया सबेरे 8 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्याशी के साथ केवल एक प्रस्तावक को ही ब्लाक परिसर में जाने दिया जाएगा। केराकत ब्लाक में कुल 71 ग्राम पंचायत है।












