नई दिल्ली, एजेंसी। : मानसून 3 दिन पहले आज यानी 29 मई को केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र की ओर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में बताया कि दक्षिणपश्चिमी मॉनसून आज केरल पहुंच गया है। इससे पहले मानसून के पहुंचने की तरीख 1 जून बताई गई थी। आपको बता दें कि मॉनसून 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था। इसके साथ ही कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विभाग ने केरल में 29 मई से 01 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 30 मई को तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और लक्षद्वीप क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश संभव है












