प्रवेश कुमार पाण्डेय का नागरिक शास्त्र प्रवक्ता के पद पर हुआ चयन
संकल्प सवेरा मछलीशहर के अमाई गांव के निवासी प्रवेश कुमार पाण्डेय का चयन नागरिक शास्त्र प्रवक्ता पद पर हुआ है, शुक्रवार की शाम माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में कुल 153 सीटों के सापेक्ष 19 वीं रैंक हासिल हुई। प्रवेश कुमार पाण्डेय ने हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा क्रमशः 1995 और 1997 में नागरिक इंटर कालेज जंघई से उत्तीर्ण की
और स्नातक यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज से 2000 में तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक राजनीति शास्त्र विषय से 2002 में पूरा किया तत्पश्चात बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएचडी की। वर्तमान में रामदेव महाविद्यालय सिरौली मीरगंज राजनीति शास्त्र के संविदा प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। पिता सुरेन्द्र नाथ पांडेय वाणिज्य कर अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं
और माता शारदा देवी गृहणी हैं तथा बड़े भाई आदेश कुमार पाण्डेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोलनापुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। इनके चयन से परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।












