प्रवीण मिश्र जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव नियुक्त

जौनपुर,संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने जौनपुर के मां लालती ताइक्वांडो एसोसिएशन के संचालक/सचिव प्रवीण मिश्र को जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया है तथा आगामी समस्त कार्यक्रमों को संयोजक के रूप में संचालित करने का अधिकार दिया है।
डॉ रजित आदित्य के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी पर मां लालती ताइक्वांडो एसोसिएशन,जौनपुर के अध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल ने प्रवीण मिश्रा के आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इस अवसर पर एकेडमी के कोषाध्यक्ष अरविंद योगी, मनोज कुमार,आजाद शुक्ल,व नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।
मां लालती ताइक्वांडो एसोसिएशन जौनपुर के उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन से संबद्ध होने पर ताइक्वांडो खेल से जुड़े खिलाड़ियों के उत्थान के नए अवसर प्राप्त होंगे।












