जौनपुर। फ़ाइनल मैच SPL में सुजानगंज स्पोर्टिंग क्लब को प्रणवम् स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 विकेट से हराकर SPL का विजेता बना । मैन ऑफ़ द मैच राज तिवारी , मैंन ऑफ़ द सीरीज़ विशाल मिश्रा , कप्तान आदित्य तिवारी , वाइस कप्तान नरेन्द्र ,वेस्ट ऑफ़ द बॉलर गोलू और विभव ,अनिकेत ,विकल्प , विवेक खिलाड़ियों का योगदान रहा ।
सुजानगंज और नई दिल्ली टीम के बीच खेल हुआ , जिसमें सुजानगंज पहले बल्लेबाज़ी कर 85 रन बनाया , नई दिल्ली टीम पाँच ओवर तीन बॉल पर विजय हुआ । मैंन ऑफ़ द मैंच बन्टी , कप्तान दुर्गेश बिन्द एवं वेस्ट वालर संदीप रहे ।कॉमेंटेटर आशीष मणि त्रिपाठी “ अंशु “ ने किया ।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्रा उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर यादव ने विजेता टीम प्रणवम् स्कूल को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया । प्रमुख अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दूबे ने विजेता टीम नई दिल्ली को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया, विशिष्ठ अतिथि अरुण सिंह “मान्नू” एवं प्रवीण सिंह “विकास” रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रबंधक प्रणवम् स्कूल डॉक्टर प्रमोद के सिंह ने किया ।कार्यक्रम के आयोजक करीम शेख़ – अमन स्पोर्ट्स एवं संयोजक वकीम अली ने आए हुए अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।












