अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार श्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जौनपुर शास्त्री नगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। प्रदीप कुमार अस्थाना जी इसके पूर्व कायस्थ महासभा मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों में निष्ठापूर्वक कार्य किये हैं। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन मे भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनायन पर जौनपुर कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद जौनपुर के साथ-साथ प्रदेश मे कायस्थ महासभा मजबूत होगा और राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इनके मनोनयन पर संरक्षक डॉ मनमोहन श्रीवास्तव,बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष राज कपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव व जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, महासचिव संगठन इं अमित श्रीवास्तव, महिला शाखा की पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना श्रीवास्तव, महिला शाखा की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, जिला संगठन सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव “दीपक”, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, जिला सचिव अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, राजेश श्रीवास्तव बच्चा बाबू ओलंदगंज, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव औरही आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।












