मदरसा चश्म-ए-हयात में निकाली गई प्रभात फेरी
![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर। जलालपुर ब्लाक क्षेत्र के मदरसा चश्मे हयात रेहटी के छात्रों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाल कर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया मौके पर प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद शिक्षक मोहम्मद शाहिद, हयातुल्लाह, मोहम्मद अफजल समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । मदरसा के शिक्षक दिलशाद अहमद से कार्यक्रम के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारे देश के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में समस्त राष्ट्र आजादी का अमृत वर्ष धूमधाम से मना रहा है ।
इसी क्रम में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक समूचे राष्ट्र में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है इस स्वतंत्रता सप्ताह में भारत के हर नागरिक के अंदर देश प्रेम की अनंत प्रेम भावना जागृत करने हेतु भांति भांति के कार्यक्रम पूरे देश के साथ मदरसा चश्मये हयात रेहटी में भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्रों द्वारा कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन भव्य रूप में किया जा रहा है।












