इनर व्हील क्लब द्वारा जौनपुर सिटी स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए गमले एवं पौधे लगाये गये।
संकल्प सवेरा जौनपुर। सिटी स्टेशन को सुन्दर और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लेटफार्म न 1 पर बड़े गमले एवं उसमें पौधे भी लगवाए। इनर व्हील क्लब जौनपुर दुनिया का सबसे बड़ा स्वैच्छिक महिला सेवा संगठन की इकाई द्वारा पहले भी जौनपुर सिटी स्टेशन पर महिला बेबी फीडिंग केविन लगया है।
यात्रियों से अपील किया कि आप सभी अपनी सुरक्षा के साथ-साथ स्टेशन की भी अच्छे से रखरखाव एवं साफसुथरा करने की जिम्मेंदारी लें। जिससे किसी को भी परेशानी न हो। पर्यावरण संरक्षण को लेकर इनर व्हील क्लब के द्वारा सहायोग देने के लिए स्टेशन मास्टर ने प्रशंसा किया।
इनर व्हील क्लब अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल की अगुवाई में क्लब सभी सदस्यों की भागेदारी ने रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें पूर्व अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, क्लब सचिव सरोज सिंह, आई.एस.ओ. डा. रंजीता सिंह, सुनीता सिंह, नीलम सिंह महिला सदस्यों ने गमले सहित पौधे लगाए और इन पौधों की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी ली।












