गांधी जयंती पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन
संकल्प सवेरा,जौनपुर- विकास खंड करंजाकला के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा हिंसा के रास्ते पर चलकर और एक लाठी के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था गांधी जी इस बात पर विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते हैं।

विद्यालय के शिक्षक अमलेश कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाएं गांधी जी चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें लोगों को बराबरी का दर्जा हो क्योंकि सब लोगों को एक ही ईश्वर ने बनाया है।

सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक राम सागर ने कहा कि गांधी जी नही होते तो आज हमारे देश का नक्शा कुछ और होता गांधी जी अहिंसा, सत्य, शांति ,समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा दिया।
विद्यालय की शिक्षिका आंचल मौर्य, निरुपमा ने कहा कि गांधी जी के द्वारा स्वभाव के प्रभाव का असर संपूर्ण विश्व पर पड़ा है विश्व शांति के लिए गांधीजी के अहिंसा का विचार आज भी अनिवार्य है
विश्व में एक ही ऐसे नेता रहे जिन्हें महात्मा कहा जाता है जी जी के विचार आज भी जिंदा देश और समाज के लिए महात्मा गांधी जी के विचार लोगों और देश के लिए आज भी अनुकरणीय है!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीति, साधना, खुशबू, सुमन हेमा, दीपिका, अंतिमा, खुशी, शिवानी, पूजा, रिंकी, नेहा, तनु, तान्या, रवि, राकेश, रोहित, सुनील, लवलेश, विपिन, ध्रुव आदि लोग उपस्थित रहे!
संप्रेषण-
(रमेश यादव )
विकास खंड-
करंजाकला ,जौनपुर
9451714796












