जौनपुर,संकल्प सवेरा। जनपद के गुरैनी बाजार में असहायों के मदद के लिए काम करने वाली संस्था गरीब नवाज जन सेवा ट्रस्ट ने अस्पताल का आज शुभारंभ किया जिसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डा ए ए जाफरी ( जर्नल सर्जन ) द्वारा किया गया और विशिष्ट अतिथि के रूप मौलाना मुफ्ती समीम साहब ( मदरसा रियाजुल उलूम , गुरैनी ) व डाक्टर एस एस यादव ( प्रदेश अध्यक्ष पी पी एस , उत्तर प्रदेश ) भी मौजूद थे ।
संस्था का उद्देश्य सभी तबके के लोगों को चिकित्सा में महंगे इलाज से रियायत दिलाना है , संस्था ने सस्ते इलाज के लिए अपना कार्ड भी जारी किया है
जो अस्पताल में ही बनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य इलाज के दौरान कार्ड दिखाने पर 30 से 35% की स्वास्थ्य सेवाओं पर छूट पाना है ।
संस्था अस्पताल के संचालक सज्जन अली व सरवर अली हैं।












