नई दिल्ली। भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक का आठवां दिन काफी अच्छा रहा। महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं मुक्केबाजी में लवलीना ने भारत के लिए एक मेडल पक्का किया। अब 9वें दिन आज सिंधु सेमीफाइनल में जगह पक्का करने के इरादे से उतरेंगी तो मुक्केबाजी में अमित पंघाल अपना पहला मैच हाकर बाहर हो गए। भारतीय महिला हॉकी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए खेल रही है।
पीवी सिंधु का मैच
भारतीय शटलर पीवी सिंधु का सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से सामना होगा। अगर सिंधु मैच जीतती हैं भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा।
पूजा रानी का क्वार्टर फाइनल मैच
मुक्केबाज पूजा रानी का क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान से होगा। अगर पूजा इस मैच को जीतती हैं तो भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा।
महिला हॉकी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक कड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम पर जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी है। वंदना कटारिया ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब भारत के क्वार्टर फाइनल का सपना आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के मैच पर निर्भर करेगा। आयरलैंड की टीम को मैच में या तो ड्रॉ खेलना होगा या फिर उसे ब्रिटेन के हाथों हार मिले तो ही टीम इंडिया आगे बढ़ेगी
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को साउथ अफ्रीका पर 3-2 कर ली। कांटे के मुकाबले में इस क्वार्टर का खेल खत्म होने से पहले विरोधी टीम की तरफ से एक बार फिर से बराबरी का गोल दागा गया। स्टोर लाइन अब 3-3 पर आ गई।
भारतीय महला हॉकी टीम की नजर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर है। मैच की शुरुआत भारतीय टीम ने शानदार की है और साउथ अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बनाई। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने से पहले अफ्रीकी टीम ने गोल करते हुए बराबरी हासिल की।
कमलप्रीत कौर पहुंची फाइनल में
भारत को महिला खिलाड़ी ने एक बार फिर से इस ओलिंपिक में खुशी की खबर दी है। डिक्स थो में कमलप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वालीफायर राउंड में 64 मीटर चक्का फेंक इस भारतीय खिलाड़ी ने भारत को खुशी की खबर दी। इसी इवेंट में सीमा पुनिया भारत की अन्य प्रतियोगी हैं।












