पॉलिथीन मानव एवं जीव जंतुओं के लिए खतरनाक: सुरेंद्र सोनकर
संकल्प सवेरा, जौनपुर। पॉलिथीन मानव एवं जीव जंतुओं के लिए खतरनाक आज 3 जुलाई 2022 को कायस्थ कल्याण समिति द्वारा लोहिया पार्क पॉलिटेक्निक चौराहा में सिंगल पॉलिथीन प्रयोग ना करें पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने पॉलिथीन से होने वाले मानव जीव जंतुओ एवं मिट्टी में होने वाले दुष्प्रभाव एवं पॉलिथीन के प्रयोग के विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं पॉलिथीन से बनने वाले उत्पाद के बारे में भी जानकारी दी
जिसमें गोबर से मिलाकर गमला एवं रस्सी इत्यादि बनाए जाने की भी जानकारी दी