• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं : जिलाधिकारी

Polio supplements must be given to children from birth to five years: District Magistrate

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 27, 2023
in Jaunpur
0
जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं : जिलाधिकारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज
जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं : जिलाधिकारी

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक, अभियान सफल बनाने में सहयोग करने का दिया निर्देश

जिले के 7.41 लाख परिवारों का भ्रमण कर 6.20 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
जौनपुर, संकल्प सवेरा 27 मई 2023।जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार (28 मई) को किया जाएगा। रविवार को 1859 पोलियो बूथ के माध्यम से जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो को खुराक पिलाई जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया। पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार को जिला क्षय रोग चिकित्सालय परिसर से भी रैली निकाली गई।
जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 28 मई को पोलियो रविवार के रूप में मनाते हुए अपने जन्म से पांच वर्ष तक बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस दिन परिषदीय विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पल्स पोलियो बूथ का आयोजन किया जाएगा जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 मई से दो जून तक पोलियो टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष शून्य से पांच वर्ष तक 6,20,710 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच दिन तक लगातार 7,41,461 परिवारों का गृह भ्रमण करते हुए पोलियो टीमें बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहने पाए।
डीआईओ डॉ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त देश बन चुका है लेकिन कुछ देशों में पोलियो के मरीज अभी भी निकल रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार बीच-बीच में सघन पल्स पोलियो अभियान चलाती रहती है। जनपद में इस अभियान के लिए रविवार को 1859 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर तीन-तीन स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही घर-घर जाने के लिए 1,229 पोलियो टीमों का गठन किया गया है। बसों और रेलवे स्टेशन पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कहा 103 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। ईंट भट्ठों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 52 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। पांच दिनों के दौरान कुल 1384 टीमों के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।

Previous Post

शहर कांग्रेस कार्यालय पर मनी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

Next Post

सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप को STF ने किया गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राशन वितरण में अनियमितता पर दुकान सील

सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप को STF ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.