जौनपुर। जलालपुर ब्लाक क्षेत्र के मदरसा चश्मये हयात रेहटी में नौनिहालों को पोलियो मुक्त बनाने हेतु रविवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मदरसा में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया
गया ।बच्चों को पोलियो ड्रॉप आशा कमला सिंह व देवी प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा पिलाया गया और इसके बाद पुनः शिविर लगने पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने हेतु अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद द्वारा भारत सरकार की बताई हुई गाइड लाइन के अनुसार कोरोना महामारी से बचने के उपाय अभिभावकों को बताया गया।
मौके पर शेख महमूद,अलीमुल्लाह, हयातुल्लाह,निसात अहमद, आदि लोग मौजूद रहे।












