नवजात फेंकी हुयी बच्ची को पुलिस ने पहुँचाया चाइल्ड लाइन
सिपाही दम्पति ने ली गोद लेने की पेशकश
एसपी ने डायल 112 को दिया पाॅच हजार का इनाम
कोतवाल ने उसे अनामिका नाम दिया
मछलीशहर। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम कान्हापुर मे नहर के किनारे फेंकी हुयी नवजात बालिका को बीती रात ग्रामीणो ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नवजात स्वस्थ थी और उसके रोने पर लोगों का ध्यान गया। पीआरवी 2355 की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुँची। जहाँ उपनिरीक्षक भगवान यादव ने लिखा पढ़ी कराकर नवजात को लेकर कोतवाली आते, जहाँ से कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अस्पताल मे उसका नाम लिखने की औपचारिकता पड़ी तो कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने उसे अनामिका नाम दिया। बाद मे एम्बुलेस से उसे जिला मुख्यालय स्थित चाइल्ड लाइन भेजा गया। स्थानीय कोतवाली मे तैनात सिपाही संदीप यादव ने उसे कानूनी औपचारिकता पूरी करके गोद लेने की पेशकश की है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने पाॅच हजार का पुरस्कार पुलिस टीम को दिया है।












