गैर इरादतन हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
संकल्प सवेरा शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत विगत दिनों हुए गैर इरादतन हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
मालूम रहे नोनहटा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय सुनील यादव पुत्र राम अवध 21 मई की बीती देर रात बाजार से पैदल घर आ रहा था। डाकखाना तिराहे के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच हुआ है। वहीं मामले की जांच में पता चला कि युवक को समैसा गांव निवासी रामचन्दर पुत्र स्व रामदेव ने बताया कि उसको मृतक युवक बहुत परेशान करता था। जिससे अजीज आकार अपने बचाव में ईंट के टुकड़े से मार दिया था। जिसके चलते युवक सड़क पर गिरने से सर में गंभीर चोट के चलते मौत हुई थी। जिसमें आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या के आरोप में धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान भेज दिया गया।












