बीरभानपुर गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुँची पुलिस हुए फरार एक हिरासत में
संकल्प सवेरा,नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र जे बीरभानपुर गांव में शनिवार को ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत पर पहुँचे थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह के वाहन को देख लोग फरार हो गए। हालांकि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर थाने पहुँच पूछताछ कर रही है। उक्त गांव निवासी कृपाशंकर के घर ईसाई मिशनरियों के लोग पहुँचे थे।
इस दौरान मौजूद ग्रामीणों प्रार्थना आदि करवाई जा रही थी। किसी ग्रामीण ने धर्म परिवर्तन कराने की सूचना एसओ को दी। थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह मय हमराही जैसे ही मौके पर पहुँचे पुलिस को देख मिशनरी के लोग फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से बाइबिल सहित अन्य किताबे बरामद की है। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।












