धर्मापुर बाजार के ब्लॉक मोड़ पर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बारह दो पहिया वाहनों का हुआ ई चालान
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर)गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- केराकत हाइवे पर बुधवार को दोपहर में गौराबादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र द्वारा सड़क पर चल रहे संदिग्ध वाहनों के चेकिंग अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान को गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बारह दो पहिया वाहन चालकों का ई चालान किया गया। थाना क्षेत्र के तरसन गांव निवासी चार सवारी चल रहे युवकों को कड़ी फटकार लगाकर हिदायत देते हुए ऑनलाइन चालान किया गया। पुलिस ने धर्मापुर बाजार, ब्लॉक मोड़ व प्रसाद तिराहे पर लगभह एक घंटे तक वाहनों की जांच पड़ताल की।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में यह चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक नियमो का उलंघन करना जैसे तीन सवारी, हेलमेट न लगना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस चलने वालो पर सख्ती की गई। जिसके अंतर्गत बारह बाइक सवार का चालान किया गया है।













