मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
संकल्प सवेरा जौनपुर- चौकी इंचार्ज सतहरिया अजय प्रकाश पाण्डेय ने मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला जो सतहरिया बाजार में टहल रही थी नाम पता पूछकर उसके परिजनों को सौंप दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सतहरिया बाजार में एक मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला टहल रही थी ।
तभी क्षेत्र से लौट रहे चौकी इंचार्ज सतहरिया अजय प्रकाश पाण्डेय ने टहल रही महिला को देखा और पता पूछा तो बिबियापुर गांव बतायी और किसी तरह बिबियापुर गांव के ग्राम प्रधान का फोन नं. मिलने पर वहां के ग्राम प्रधान को सूचित किया गया । सूचना पर महिला के बेटे और दामाद आये ।
महिला के बेटे ने बताया कि मेरी माता ऊषा देवी (45) पत्नी मस्तराम निवासी रामदत्तपुर अटरावां , थाना- दर्शनपुर जिला अयोध्या जो मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है और लगभग बीस दिन पहले शाम के समय यह गायब हो गयी थी और काफी खोजबीन किया था लेकिन कहीं पता नहीं चला था । चौकी इंचार्ज ने रात्रि में महिला को खाना खिलाया और थानाध्यक्ष सदानंद राय ने महिला को कपड़े दिये ।












