जौनपुर।विवाहिता के अपहरण की सूचना पर शुक्रवार की रात सरपतहां पुलिस हलकान रही।विवाहिता के मायके में होने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली।गौरतलब हो कि बीती रात थाना क्षेत्र के अमावाँकला गांव निवासी करन ने अपने30वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी के अपहरण होने की सूचना इलाकाई पुलिस को दी।
सूचना पाते ही थाना प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय अपनी टीम के साथ हरकत में आ गए।जानकारी मे जब उसका मायका गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ताउखोर गांव में होने की बात सामने आई तो थाना प्रभारी ने बड़हलगंज थाने की पुलिस को उसके मायके भेज पता कराया तो वह अपने मायके मे थी ।
तब जाकर पुलिस ने चैन की साँस ली।फोन पर बात करने उसने बताया कि उसका पति उसे मायके नहीं आने देता था इसलिए उसने अपने दोनों भाईयों पिन्टू और संजय तथा माँ को रात में बुलाकर चली गई।मामले में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि विवाहिता के द्वारा लिखित शिकायत देने तथा पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना देने पर पति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी।












