पुलिस ने दो वारंटी को उनके घर से धर दबोचा, भेजा जेल
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा।पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने वारंटी निर्मल कुमार पुत्र पंचम निवासी बकथरी थाना गौराबादशाहपुर, रामा पुत्र पंचम निवासी बकथरी थाना गौराबादशाहपुर को रविवार को तड़के भोर में उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि उक्त दोनों वारंटी अपने मुकदमे में काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नही हो रहे थे। न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए उक्त दोनों वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।













