शाहगंज में अपहरण के दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संकल्प सवेरा,शाहगंज / कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग गांवों से युवती व किशोरी अपहरण के दो आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
क्षेत्र के खरौना गांव निवासी सतीश पुत्र रामलौटन गांव के ही एक युवती को उसके घर से बहला फुसलाकर घर से लेकर फरार हो गया था। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तालाश में जुटी हुई थी कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह युवती के साथ सतीश को एस आई ग्रीस मिश्रा ने गिरफ्तार कर भादवि की धारा 366के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। वहीं युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अमन पुत्र प्रकाश ने कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में रिश्तेदारी में आ कर गांव के एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के पिता के तहरीर पर आरोपित युवक व किशोरी को कई दिनों से पुलिस तालाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर एस आई अंगद तिवारी ने गुरुवार की भोर में जेसीज चौक से किशोरी के साथ आरोपित युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को परिजनों को सौंप कर युवक को भादवि की धारा 363/366/507 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।












