हत्या आरोपित फरार युवक को पुलिस ने दबोचा
दो नामजद आरोपित पहले ही जा चुके हैं जेल
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मजडीहा गांव में एक युवक मौत के मामले में फरार हत्या आरोपित नामजद युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
क्षेत्र के मजडीहा गांव में बीते दिनों मामूली विवाद में हुई मारपीट में पड़ोसियों ने 19 वर्षीय मोहम्मद सैफ़ पुत्र शमसाद की पिटाई कर दिया था। जिससे सैफ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी।सैफ के दादा एकलाख अहमद की तहरीर पर गांव के ही जावेद अहमद, तबरेज अहमद पुत्रगण सुहेल अहमद एवं वजीद पुत्र जावेद के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपितों में शामिल जावेद अहमद एवं तबरेज अहमद पुत्रगण सुहेल अहमद को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं तिसरा तीसरे आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर मो वाजिद पुत्र मो जावेद को मजडीहा गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। भादवि की धारा 304/ 323 /504 अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के दिशा निर्देश पर एसआई जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल मंटू प्रसाद, कांस्टेबल मुकेश कुमार यादव द्वारा सोमवार की सुबह आरोपित के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया ।












