शाहगंज /जौनपुर
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन व शिलान्यास में शामिल होने जा रहे आधा दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार किया गया।
अयोध्या जा रहे झारखंड के आधा दर्जन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। एसआई लव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बार्डर पर चेकिंग के दौरान अयोध्या जाने के दौरान आधा दर्जन लोग गिरफ्त में आये।
झारखंड राज्य के गुमला जनपद अन्तर्गत पालको गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज साहू 36 वर्षीय मिसिर फुंजर 28 वर्षीय सुजीत साहू 28 वर्षीय संजय 36 वर्षीय पंकज 31 वर्षीय दिनेश, 20 वर्षीय संतोष 20 वर्षीय निशांत व 37 वर्षीय सरोज पाण्डेय पुलिस की चेकिंग में पकडे़ गये। सभी निजी साधन से गुमला से अयोध्या जा रहे थे। फिलहाल सभी को शान्ति भंग की धारा में चालान भेजा गया है।