उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं जिला महासचिव डॉक्टर प्रमोद के सिंह को पुलिस बल द्वारा आवास पर ही थाना सुजानगंज द्वारा नज़रबंद कर लिया गया । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सुजानगंज ब्लॉक के गगरिया न्याय पंचायत & मुगंरा बादशाहपुर के मदरडीह न्याय पंचायत के संगठन सृजन कार्यक्रम में भाग लेना था ,
तब पश्चात मछलीशहर के माननीय सांसद जी का घेराव कर कि उन्हें ज्ञापन सौंपना था , लेकिन पुलिस द्वारा घर पर ही घेराबंदी कर लिए जाने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर सांसद को वॉट्सऐप द्वारा ज्ञापन सौंपा गया… हम कांग्रेस के लोग आपसे आशा करते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन काले कानून को तत्काल वापस लेने के लिए आप अपना समर्थन जरूर देंगे और आंदोलनरत किसानों को इस कड़ाके की ठंड में सरकार के ऊपर दबाव बनाकर के उनके आंदोलन को समाप्त कर किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए सरकार से कहेंगे । जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर , आशा और विश्वास करते है कि आपके द्वारा किसान हित में जरूर अपना पक्ष माननीय प्रधानमंत्री जी को रखेंगे ।
डॉक्टर सिंह के साथ मुगंराबादशाहपुर विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव हीरालाल पॉल , यूथ कांग्रेस सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सरोज़ एवं धर्रमापुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाल को भी नज़रबंद किया गया ।











