टाप टेन अपराधियों की सूची में शामिल में पकड़ा गया आरोपित
शाहगंज /जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़वा मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप से लूट जैसे संगीन मामलों में वांछित व लम्बे समय से फरार चल रहे एक आरोपी युवक को अवैध गांजा के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के मड़वा मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी पप्पू सिंह उर्फ राकेश सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह कोतवाली का टापटेन आरोपित है।
आरोपित लूट समेत आधा दर्जन संगीन मामले में वांछित है। लम्बे समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गांव के समीप से एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान भेज दिया गया। इस दौरान एसआई सितलू राम, कांस्टेबल ओमकार यादव, का राजू आदि मौजूद रहे।












