सिकरारा। सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव बीते दिनों से घर पर ही नजरबंद किये गए थे बुधवार को भारी समर्थकों द्वारा यात्रा निकालने की कोशिश किया तो पुलिस ने उनको बलपूर्वक रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई।
थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय भोर में ही भारी पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंचकर उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया। नजरबंद होने की सूचना जब सपाईयों को लगा तो उनके समर्थक दरवाजे पर ही जुटना शुरू हो गए।
दिन में लगभग साढ़े दस बजे समर्थको के साथ वो पैदल यात्रा निकालने लगे तो थानाध्यक्ष ने पहले उनको समझाया पर न तो वे माने और न ही उनके समर्थक। भारी संख्या में पुरुष व महिलाएं नारेबाजी करते हुए यात्रा निकालने लगे
तो पुलिस को उनको रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग एक घंटा तक झड़प व कहासुनी के बाद पुलिस में उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया। यात्रा में आशीष यादव, संदीप यादव, दर्शित यादव, उमेश यादव, तेलुगु मेहंदी, रंजय यादव, धर्मेंद्र यादव, अमित कुमार आदि प्रमुख रहे। जयहिंद यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि किसान विरोधी इस काला कानून को वापस किया जाए












