जौनपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण की समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान विवेचकगणों के पास काफी संख्या में विवेचना लम्बित पाई गई। विवेचकों द्वारा विवेचना में बरती जा रही लापारवाही पर कडी कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार दूबे थाना कोतवाली इसरार अहमद खाँ थाना लाइनबाजार,संजय कुमार सिंह थान जफराबाद,अटल बिहारी मिश्रा थाना सिकरारा ,लव कुमार शुक्ला थाना शाहगंज, संत राम यादव थाना खुटहन ,रामविलास थाना सरपहाँ, चन्द्रमा पासवान थाना पवारा को पुलिस लाइन्स से सम्बद्ध किया गया को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन्स सम्बद्ध किया गया तथा निर्देशित किया गया कि लम्बित विवचनाओं का निस्तारण तक यह पुलिस लाइन में बने रहेंगें और त्वरित गति से विवेचनाओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगें तथा इस दौरान पुलिस लाइन की परेड व अन्य कार्यवाहियों में सम्मिलित होंने का निर्देश दिए।












