PM श्री विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी- रमेश मिश्रा

संकल्प सवेरा बदलापुर । पीएम श्री योजना के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर कोटिला को एक नया स्वरूप देनें एवं बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़नें के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नई योजना की पहल की है। यह बातें विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कही।
वह शनिवार को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर कोटिला में आयोजित वार्षिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर 2022 को किया था । इस योजना के तहत भारत में 14500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। यह सभी विद्यालय मांडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी। इस मौके पर छात्र एवं छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर समारोह को भव्य बना दिया ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा नें विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । खण्ड शिक्षा अधिकारी मिश्रा ने ब्लाक के सभी एक आर पी एवं विद्यालय के उन छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जिन्होनें परीक्षा में अच्छा अंक हासिल किया था । इस मौके पर पीएम श्री विद्यालय के नोडल डा0 ओमप्रकाश गुप्त , शिक्षक संघ के ब्लाक
अध्यक्ष सुधीर सिंह सुड्डू , ए आर पी राकेश पाल , डा0 विभा शुक्ला , डा0 यामिनी सिंह ,डा0 नमिता मिश्रा , डा0 ज्योति मिश्रा ,अनिल कुमार पाण्डेय ,गर्विता सिंह ,राहुल सिंह ,नीतू शर्मा आदि लोग मौजूद थे । समारोह में उपस्थित आगन्तुकों के प्रति आभार प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया ।












