पीएम मोदी का काशी दौरा 19 नवम्बर को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को वाराणसी में काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम का उद्दघाटन करेंगे. 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले काशी तमिल संगमम के प्रमुख कार्यक्रम बीएचयू के एंफी थियेटर में होंगे. तमिलनाडु के कलाकार भी यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. इसमें तमिलनाडु से 12 समूहों में लगभग 2500 लोगों को काशी आमंत्रित किया जा रहा है
सीएम योगी उप्र मंडप का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 शामिल होंगे. नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस व्यापार मेले में वह उत्तर प्रदेश मंडप का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे. सीएम योगी इस दौरान उत्तर प्रदेश दिवस ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ थीम आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे. व्यापार मेला में प्रदेश के परम्परागत ‘एक जिला एक उत्पाद’ बेहद पसन्द किये जा रहे हैं












