• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Purvanchal News

पीएम मोदी बोले- संवेदनशील सरकार ही कर सकती हैं जनता के हित का काम

सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत उन्होंने भोजपुरी भाषा से की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तथा प्रदेश में हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और राजनीतिक प्राथमिकता के कारण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सुधार हुआ है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 25, 2021
in Purvanchal News
0
पीएम मोदी बोले- संवेदनशील सरकार ही कर सकती हैं जनता के हित का काम
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, संकल्प सवेरा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को उत्तर प्रदेश के अपने करीब छह घंटे के दौरे पर हजारों करोड़ का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भगवान महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली सिद्धार्थनगर में 2239 करोड़ की लागत से तैयार प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों का बटन दबाकर उद्धाटन किया।

सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर नौ मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत उन्होंने भोजपुरी भाषा से की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तथा प्रदेश में हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और राजनीतिक प्राथमिकता के कारण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। जो पहले सरकार में थे, वो वोट के लिए कहीं डिस्पेंसरी की, कहीं छोटे-मोटे अस्पताल की घोषणा करके बैठ जाते थे।

उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ को सेवा का मौका दिया तो उन्होंने दिमागी बुखार को बढऩे से रोक, हजारों बच्चों का जीवन बचा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार जब संवेदनशील हो, गरीब का दर्द समझने के लिए मन में करुणा का भाव हो तो इसी तरह काम होता है। मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि यहां पहले जो सरकार थी उसने हमारा साथ नहीं दिया। विकास के कार्यों में वो राजनीति को ले आई, केंद्र की योजनाओं को यहां यूपी में आगे नहीं बढऩे दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए आरोग्य की डबल डोज लेकर आया है। आज केन्द्र में जो सरकार है, यहां उत्तर प्रदेश में में जो सरकार है,वह अनेकों कर्मयोगियों के दशकों की तपस्या का योगदान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमको भरोसा है कि पूर्वाचल सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का मेडिकल का हब बनेगा।

सेहत का उजाला देने वाला होगा। जिस पूर्वांचल छवि को पूर्ववर्ती सरकारों ने खराब कर दी थी, वह पूर्वांचल अब सेहत के क्षेत्र में नया उजाला देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले योगी जी मुख्यमंत्री नहीं थे। सांसद के रूप में उनकी छोटी उम्र थी। इसके बाद भी उन्होंने पूर्वांचल की स्वास्थ समस्या को संसद में उठाया था। योगी जी ने दिमागी बुखार को बढऩे से रोक दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले मूलभूत सुविधाओं पर कभी ध्यान नहीं दिया गया था। अब नौ नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश में करीब करीब ढाई हजार नए बेड्स तैयार हुए हैं। पांच हजार से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिक्स के लिए रोजगार के नए अवसर बने हैं। इसके साथ ही हर वर्ष सैकड़ों युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई का नया रास्ता खुला है।

सिद्धार्थनगर ने स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी के रूप में ऐसा समर्पित जनप्रतिनिधि देश को दिया, जिनका अथाह परिश्रम आज राष्ट्र के काम आ रहा है। सिद्धार्थनगर के नए मेडिकल कॉलेज का नाम माधव बाबू के नाम पर रखना उनके सेवाभाव के प्रति सच्ची कार्यांजलि है। माधव बाबू का नाम यहां से पढ़कर निकलने वाले युवा डॉक्टरों को जनसेवा की निरंतर प्रेरणा भी देगा

प्रधानमंत्री का विपक्ष पर जोरदार हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले वाली सरकार में भ्रष्टाचार की साइकिल 24 घंटे चलती रहती थी। दवाई खरीद में भ्रष्टाचार, एम्बुलेंस चलाने में भ्रष्टाचार, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार। प्रदेश में पहले था सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार। सही ही कहा जाता है कि जाके पांव ना फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई।

यहां पर तो वर्षों तक बिल्डिंग ही नहीं बनती थी, बिल्डिंग होती थी तो मशीनें नहीं होती थीं, या डॉक्टर और दूसरा स्टाफ नहीं होता था। ऊपर से गरीबों के हजारों करोड़ रुपए लूटने वाली भ्रष्टाचार की सायकिल चौबीसों घंटे अलग से चलती रहती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सात वर्ष पहले जो दिल्ली में सरकार थी और चार वर्ष पहले जो यहां उत्तर प्रदेश में सरकार थी, वो पूर्वांचल में क्या करते थे

Previous Post

डॉ० अंकित राज ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,किशोरियों को दी पोषण पोटली

Next Post

प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर पंखा चोरी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर पंखा चोरी

प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर पंखा चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.