जौनपुर में खिलाड़ी का सिर तलवार से काटा मां सिर गोद में रखकर रोती रही
संकल्प सवेरा। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कब्रुद्दीनपुर गांव में आज सुबह अपने घर के बाहर अनुराग यादव (16) पुत्र रामजीत यादव ब्रश कर रहा था। इसी बीच पड़ोस का एक युवक अपने घर से तलवार लेकर आया और युवक की गर्दन को तलवार से काटकर धड़ से अलग कर दिया।
इसके बाद अपना घर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अनुराग अपनी बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना पर डीएम और एसपी समेत कई थाने की फोर्स मौके में पहुंची। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर के अंदर छुपे आरोपी के पिता को हिरासत लेकर अन्य कार्रवाई शुरू की।
ताइक्वांडो का खिलाड़ी था मृतक किशोर ग्राम प्रधान ने बताया- पास में ही ग्राम समाज की एक जमीन है। इसको लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर आज सुबह अनुराग यादव अपने घर के बाहर ब्रश कर रहा था तभी पड़ोसी ने हमला कर दिया। अनुराग यादव राज कॉलेज में इंटर का छात्र था और ताइक्वांडो खिलाड़ी था। उसने चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था।
जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर तलवार काटकर अलग कर दिया। सूचना पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। युवक की मां बेटे का सिर गोद में लेकर रोती रही। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घटना को लेकर आक्रोशित गांव के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कबीरूद्दीनपुर की है।














