युवा भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रूद्र भारद्वाज, पूर्व सहयोगी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा दिनेश दुबे व शिष्य जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज, पंडित राजीव राज पचौरी जी ब्रज क्षेत्र मंत्री प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान व इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रवादी समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी बुद्धिमान जी के आवास पर पहुंचे जहां पर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया

जिसके पश्चात सभी लोगों ने मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया गया तथा मिठाइयां भी बांटी गई वह सभी देशवासियों को माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की बधाइयां व शुभकामनाएं भी दिया गया..
और फिर आवास पर उपस्थित सभी लोगों की एक बैठक हुई जिसमें देश में फैली महामारी बीमारी कोरोना वायरस से संबंधित बातें की गई जिसमें कहा गया कि हम सभी को मिलकर इस महामारी बीमारी कोरूना को फैलने से रोकना है जिसके लिए हम सभी को शासन व प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करना है तथा हम सभी समाजसेवियों को मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले क्षेत्रवासियों को भी पूरी तरह जागरूक करना है कि वह सभी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ शासन और प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और इस वायरस को फैलने से रोकने में अपना योगदान अवश्य दें..
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनिल कुमार तिवारी (एडवोकेट), ब्रह्मा भारद्वाज भाजपा कार्यकर्ता बरेली, दीपांशु भारद्वाज भाजपा कार्यकर्ता तथा अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के जिला मीडिया प्रभारी सुमित तिवारी (शक्तिमान), सचिन गुप्ता (विशाल), जिला प्रवक्ता सूरज मिश्रा, श्री पप्पू तिवारी, जिला महामंत्री रितेश मिश्रा, सत्यम तिवारी, छोटू तिवारी इत्यादि लोग शामिल हुए ।।












