सुजानगंज स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय, सुजानगंज में नई शिक्षा नीति द्वारा नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क एवं यूजीसी द्वारा स्वीकृत बैचलर आॅफ वोकेशनल स्टडीज (B.Voc) को संचालित करने की स्वीकृति मिल गई है।
यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विनय कुमार त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि यूजीसी द्वारा प्लंबिंग वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन, अप्लाइड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर नेचुरोपैथी एंड योगा एवं कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों का अध्ययन कराया जायेगा।

इन पाठ्यक्रमों को नई शिक्षा नीति के तहत बनाया गया है। जिसमें छात्र सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री पा सकते हैं। त्रिपाठी ने बताया कि इससे बच्चों को कुछ करके सीखने एवं रोजगार में सहायता प्राप्त होगी। इस पाठ्यक्रम का संचालन क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।












