• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मुंगरा का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा जन सैलाब

मुंगराबादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप का प्रथम दिन सकुशल संपन्न

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 22, 2021
in Jaunpur
0
मुंगरा का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा जन सैलाब
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंगरा का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा जन सैलाब

दर्जन भर से अधिक चौकियों ने दर्शकों का मन मोह

मुंगराबादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप का प्रथम दिन सकुशल संपन्न

संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर नगर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप का प्रथम दिन धूमधाम व कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच गुरूवार की रात को मनाया गया।
भरत मिलाप के पहले दिन रामलीला कमेटी साहबगंज की तरफ से प्रतापगढ रोड स्थित गुदरी मैदान में चारों भाइयों का मिलन के कार्यक्रम आयोजन किया गया। चारों भ्राता राम,लक्ष्मण,भरत व शत्रुघ्न के गले मिलते ही श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भक्तों ने भीगे नेत्रों से प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए। पुष्पों की वर्षा से चारों भाइयों का अभिनंदन किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, चेयरमैन शिव गोविंद साहू ,पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि , आलोक कुमार गुप्त पिंटू , गणेश गुप्त, सूरज गुप्त, प्रभाकर दुबे, संतोष मिश्रा व राजेंद्र गुप्ता ने भाइयों की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला देखने के लिए गुरुवार की शाम से ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई सगे संबंधियों के घरों की छतों पर भी भरत मिलाप देखने के लिए लोग रात भर बैठे रहे ।रात 11 बजे के बाद आकर्षण झांकियों एवं कलात्मक चौकियों का सिलसिला शुरू हो गया। जिसमें विभिन्न चौकी समितियों के तरफ से डेढ़ दर्जन दर्शनाथ भव्य झांकी निकाली गई थी। जिसमें काली नृत्य, मां गंगा का महत्व, लंका दहन, भागीरथी द्वारा पृथ्वी पर गंगा लाना, देशभक्ति दृश्य, बाल सुग्रीव लड़ाई, ताड़का वध, राधा कृष्ण व शंकर पार्वती नृत्य, महिषासुर वध, भोलेनाथ का तांडव नृत्य कलाकारों ने लुभावने अंदाज में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे के साथ चौकी समितियों के पदाधिकारी नाचते गाते चल रहे थे।भक्ति गीतों से समूचा कस्बा प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मेले में रामदल, शंकर दल, भारत दल, लव कुश दल, हनुमान दल, गणेश दल व राधा कृष्ण दल ने अपना- अपना बेहतरीन लाइट प्रदर्शन दिखाया। रोशनी कमेटी की तरफ से नगर रंग बिरंगी विद्युत झालरों, ट्यूब लाइटों तथा गगनचुंबी गेट विद्युत झालरों से सजाया गया था।राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह,भाजपा नेता अजय शंकर दूबे, सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने विभिन्न दलों के गेटों पर जाकर उद्घाटन करते हुए पुरस्कृत किया।लाखों श्रद्धालुओं ने पूरी रात मेले का आनंद उठाया। राजन सिंह, उमाशंकर गुप्ता, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त, ने भी कई चौकियों व प्रोत्साहन समितियों का उद्घाटन किया। पूरी रात सीओ अतर सिंह, थाना प्रभारी सदानंद राय मयफोर्स मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहें। ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, विश्वामित्र गुप्ता, संतोष मिश्रा,राजेश गुप्ता,उमाशंकर गुप्ता,राजीव गुप्ता,राजीव केसरी, गणेश ऊमरवैश्य,सौरभ जायसवाल, सूरज गुप्त, अरविंद साहू आदि लोग मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डटे रहे।

Previous Post

शिक्षकों की लंबित समस्यायों के निराकरण तक जारी रहेगा आंदोलन- अमित सिंह

Next Post

कायस्थ समाज हमेशा राष्ट्रहित देशहित में कार्य करता है और करता रहेगा:मनोज श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.