रिपोर्ट अरविंद सिंह बेहोश जौनपुरी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र अर्न्तगत ग्राम कंधरपुर में हिस्ट्रीशीटर अपराधी के आतंक से कई लोग गांव छोड़ने के लिए विवश हो गये है। पुलिस उक्त अपराधी के खौफ से लोगों को उनके सुरक्षा के प्रति आश्वस्त नहीं कर पा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार उक्त ग्राम के हिस्ट्रीशीटश्र अपराधी सुधीर श्रीवास्तव ने अपने पड़ोसियों मनोज, संतोष आदि के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। मनोज ने इसके बारे में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।
उक्त शिकायती पत्र की जांच करके थाने के दिवान ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस प्रकरण में कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है। उक्त रिपोर्ट 10 अक्टूबर को भजी गयी। अगले दिन यानि 11 अक्टूबर को सुधीर अपने गिरोह के लोगों के साथ मनोज के घर पर धावा बोल दिया। मौके पर मिले धर्मेन्द्र एंव आदर्श को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना दुरभाष के जरिये पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में पहुंचाया और पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर के आतंक से मनोज व संतोष के परिवार के पुरूष लोग घर पर जाना बंद कर दिये। छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिलाएं भीघर पर अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रही है।
अभी पिछले गुरूवार को सिटी रेलवे स्टेशन के निकट सुधीर आदि ने मनोज को पकड़कर मारना पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों के आने पर हमलावर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस उक्त बाइक को थाने पर ले गयी। दुरभाष पर मनोज आदि के परिवार को जान से मार डालने की धमकियां बराबर मिल रही हैं।












