• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

45 साल से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा होता है कोरोना का खतरा, ये हैं बड़ी वजहें

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 25, 2020
in Life Style
0
45 साल से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा होता है कोरोना का खतरा, ये हैं बड़ी वजहें
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार 85 प्रतिशत मरने वाले लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं. कोरोना (Corona) का बुरा प्रभाव गंभीर बीमारी (Disease) से ग्रसित लोगों में ज्यादा होता है. इन बीमारियों में हार्ट, डायबिटीज, किडनी और फेफड़ों के मरीज शामिल हैं.

भारत में कोरोना संक्रमितों (Corona infected)  का आंकड़ा रोज नये रिकार्ड बना रहा है. कोरोना संक्रमितों की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही हैं उसी तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं. मरने वाले लोगों की संख्या की दर में भी कमी आ रही है. इसका कारण यह है कि पहले संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा प्राप्त हो रहा था, उसकी तुलना में काफी कम लोग ठीक हो रहे थे, लेकिन अब यह रिकवरी रेट पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है. myUpchar से जुड़े एम्स के डॉ. अजय मोहन के अनुसार, जिन लोगों में बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है, उनमें यह बीमारी (Disease) अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन जो लोग कमजोर और उम्रदराज होते हैं, उनकी जान को खतरा रहता है.

मई में 50 फीसदी थी रिकवरी दर

पहले मई में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर 50 फीसदी तक ही थी, लेकिन अब देश में रिकवरी दर 62.09 फीसदी हो गई है. इसका मतलब है कि देश में हालात सुधर रहे हैं. दूसरी ओर यह चिंताजनक बात है कि देश में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना ज्यादा प्रभावित कर रहा है. मरने वालों में अधिकांश लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं. हालांकि, देश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कई लोग भी कोरोना से लड़कर स्वस्थ भी हुए हैं, जो संक्रमण के दौर में एक सकारात्मक खबर है.

85 फीसदी मरने वाले लोग 45 वर्ष से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 85 प्रतिशत मरने वाले लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं. कोरोना का बुरा प्रभाव ज्यादातर उन लोगों पर पड़ रहा है, जो लोग पहले से किसी ना किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, जैसे इनमें हार्ट, डायबिटीज, किडनी और फेफड़ों के मरीज आदि हैं. 45 से अधिक उम्र वाले लोगों में हाइपरटेंशन और डायबिटीज की बीमारी अधिक होती है, इसलिए उन्हें कोरोना से अधिक खतरा होता है.

एक बड़ा कारण है इम्युनिटी 

45 से ज्यादा उम्र वाले लोगों की मौत की एक बड़ी वजह यह है कि इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही बीमारी से लड़ती रहती है, जिससे कोरोना के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता उतनी मजबूत नहीं हो पाती है. ऐसे में कोरोना वायरस मरीज के शरीर में प्रवेश कर जरूरी अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है और इस कारण व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है.

ऐसे लोग ज्यादा सतर्क रहें

जो लोग पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें खासतौर से अपना ख्याल रखना चाहिए. myUpchar से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, किसी भी उम्र के लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर डाइट लेते रहना चाहिए. इसके अतिरिक्त 10 साल से छोटे बच्चों की इम्युनिटी भी कमजोर होती है, इसलिए उन्हें भी बाहर न निकलने दें और मास्क जरूर पहनें. बच्चों के हाथों को भी साबुन से धोते रहें. यदि घर में बड़े-बुजुर्ग हैं और आप बाहर जाते हैं तो उनसे दूरी बनाकर रखें. कोरोना से किसी भी तरह के लक्षण महसूस हों तो अपने आपको पूरी तरह क्वरंटाइन कर लें और घर के सभी सदस्यों से दूर रहें. अपना कोरोना का चेकअप जरूर करवाएं.

अस्वीकरण : इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। यहां पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको होने वाले किसी भी तरह से संभावित नुकसान के लिए ना तो Sankalp SAVERA जिम्मेदार होगा। News by News 18 Hindi

Previous Post

दो साल की उम्र में सेरेना की बेटी बनी फुटबॉल टीम की मालिक, बनाया नया रिकॉर्ड

Next Post

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में मनबढो ने सब्जी विक्रेता के पुत्र को मारी गोली

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.