जानबूझकर कर साज़िश के तहत पार्टी प्रत्याशियों का पर्चा कराया ख़ारिज: जाहिद सिद्दीक़ी
पार्टी संस्थापक ने पत्रकार वार्ता कर लगाए गम्भीर आरोप
कहा,विश्वशांति पार्टी के बढ़ते जनाधार से सियासी पार्टीया घबराई
संकल्प सवेरा खेतासराय(जौनपुर)विश्वशांति पार्टी के जिले के शाहगंज, जौनपुर और मल्हनी में पार्टी प्रत्याशियों की पर्चा ख़ारिज होने पर पार्टी संस्थापक जाहिद सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता कर गम्भीर आरोप लगाए। कहा कि विपक्षी पार्टियों की साज़िश से प्रशासन ने उनके पार्टी का पर्चा ख़ारिज कराया।पूरे सूबे में मेरी पार्टी का जनाधार बढ़ा है,74 जिलों में बहुजन पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ रहे है।
वे गुरैनी में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि विरोधियों के साज़िश के चलते पार्टी शिकार हुई है,
विश्वशांति पार्टी को दबाने की कोशिश की जा रही है। सत्तारूढ़ दल बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों का साहस नही है,वे क्षेत्रीय दलों को टॉरगेट कर रही है।ये पूछे जाने पर आप जिले में किस पार्टियों को समर्थन करेंगे जिसके जवाब में श्री सिद्दीकी ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे।
वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सोनकर, कोषाध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, एसपी यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एहतेशाम सिद्दीकी, जीबी राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।












