गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा सोमवार को जिलाधिकारी ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराजी भगौतीपुर पर पहुचकर शिक्षा चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अभिभावको से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
बता दें कि डीएम मनीष कुमार वर्मा सोमवार को धर्मापुर विकासखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराजी भगौतीपुर बच्चो के आगमन के प्रथम दिन पर पहुच गए। उन्होंने विद्यालय पर बच्चो के प्रथम दिन आगमन पर शिक्षा चौपाल लगाई। शिक्षा चौपाल में डीएम ने विद्यालय के कक्षा 1 व कक्षा 5 के बच्चो से रुबरु होते हुए प्रश्न किया कि लगभग 11 माह बाद आप लोग विद्यालय आए कैसा लग रहा है, जिसपर बच्चो ने एक स्वर में सुखद अनुभूति होने की बात कही। विद्यालय के शिक्षको द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाया गया था। जिसे देख डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विद्यालय स्टाफ की प्रसंसा की। इस दौरान मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव द्वारा डीएम मनीष कुमार वर्मा को पीपीटी व ब्लॉक की कार्ययोजना दिखाई गई। जिसपर डीएम पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आएं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर दत्त तिवारी को विद्यालय परिसर में हरी घास लगवाने का निर्देश दिया।
इस दौरान डायट प्राचार्य नंद लाल, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर संजय यादव, प्रधानाध्यापक सुधीर दत्त तिवारी, कमलेश यादव, अजय कुमार मौर्य, रंजना यादव व आलम आरा उपस्थित रहे।












