जौनपुर मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर पाणिनि सिंह पर अपना सवर्ण दाव खेला है विधानसभा मल्हनी उप-चुनाव में पाणिनि सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाने से कई दिग्गजों की चुनावी रणनीति को अब एक बार फिर से विचार विमर्श करने के लिये मजबूर कर दिया है।

बता दें इसके पूर्व में भी पूर्व सांसद धनन्जय सिंह व पाणिनि आमने सामने चुनाव लड़ चुके है और एक बार फिर दोनों नेता आमने सामने है अब देखना ये है कि सवर्ण वोटों किसकी ओर आकर्षित होते है,जबकि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह का अपना जो वोट बैंक जो लगभग 50 हजार है उसको पार कर पाते हैं कि नहीं लड़ाई त्रिकोणी होने के नाते वह सवर्ण के आने से कहीं न कहीं सपा लकी यादव को फायदा जरूर मिलेगा।












