किसी परिचय के मोहताज नहीं थे पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी, श्रीनाथ
जनहित से जुड़े मामलों के लिए खुद आंदोलन की अगुवाई करते थे पूर्व अध्यक्ष, सीमा द्विवेदी
पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी को द्वितीय पुण्यतिथि मोके पर किया गया याद
संकल्प सवेरा जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित यतीन्द्रनाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्य तिथि सोमवार को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के हाल में सादगी के साथ मनाई गई। उपस्थित जनों ने स्वर्गीय श्री त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी, और समाज के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
समारोह को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी
ने कहा कि पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाना व निर्धन असहाय जरूरतमंद लोगों को नि शुल्क न्याय दिलाना और जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने में उनका कोई सानी नहीं था।
भाजपा की वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी स्व त्रिपाठी को स्मरण करते हुए समाज के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्या बिजली, पानी और प्रदेश के अधिवक्ता साथियों के लिए जब भी लड़ाई लड़ने की बात आती थी तो उसमें त्रिपाठी जी सबसे अग्रणी रहते थे।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने भी पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की आम जनता के बीच लोकप्रिय छवि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कलेक्ट्रेट बार के महामंत्री आनंद मिश्र की घूर घूर प्रशंसा किया। कहा कि पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी के अधूरे सपने को पूर्ण करने के लिए उनके सहयोगी आनंद मिश्र जिस प्रकार से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करके
समाज के प्रबुद्ध वर्ग को यहां एकत्रित किए हैं वह बेहद ही सराहनीय कार्य है।
समारोह में मौजूद अतिथियों को पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी की याद में महामंत्री आनंद मिश्र व अजय त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गण विजय प्रताप सिंह, जगत नारायण तिवारी व महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण पाठक, रामआसरे दुबे, संतोष श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री गण बृजेश यादव, ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र नारायण, घनश्याम सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
समारोह की अध्यक्षता अनुराग पांडेय व संचालन समिति के महामंत्री आनंद कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में आनंद मिश्र ने उपस्थित मुख्य अतिथि व अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर अरुण तिवारी, बृज मोहन शुक्ला, सूर्यमणि चौबे अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।