पंडित दीनदयाल जैसी विभूति का जन्म हिंदुस्तान में हुआ यह हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है”: अशोक श्रीवास्तव
संकल्प सवेरा, जौनपुर। “एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक,शुचिता के आधारस्तंभ, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्र ऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। उनके जैसी महान विभूति का जन्म हिंदुस्तान में हुआ यह हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है।”
उपरोक्त बातें पूर्व जिला अध्यक्ष व लोकसभा संयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने शक्ति केंद्र रामनगर में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कही।
संगोष्ठी का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व सभासद सरस गोंड के आवास पर किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर मनाई गई। बूथों पर मनाई जाने वाली जयंती में सभी बूथ अध्यक्ष गण, शक्ति केंद्र संयोजक, नगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर जी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी की मान्यता थी कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है।
पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया कि जब पंडित जी को 1968 में जनसंघ के अध्यक्ष पद पर बैठाया गया तो जनसंघ का संदेश लेकर वह दक्षिण भारत तक गए और लखनऊ से राष्ट्रधर्म नामक पत्रिका का संपादन कर जनसंघ और अपने विचारों को घर-घर तक पहुंचाया।
नगर अध्यक्ष श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की प्रगतिशील विचारधारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्ट संगठनकर्ता व नेता थे।
सभासद दल के नेता नन्द लाल यादव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि गरीबों को रोटी देने की बजाय उन को रोटी पैदा करने की ताकत देना जरूरी है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने किया।
आए हुए अतिथियों का आभार नगर उपाध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद ने प्रकट किया।
संगोष्ठी के पूर्व भाजपा जौनपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी के नेतृत्व में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री गिरीश चंद्र यादव जी की गरिमामय उपस्थिति में खरका कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी के पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सोशल मीडिया जिला संयोजक सिद्धार्थ राय, राकेश सिंह, रिशु सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, राजेश कनौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा ,संदीप जायसवाल,सुधांशु विश्वकर्मा, रोहित प्रजापति, राहुल निषाद,जगमेंद्र निषाद, विपिन सिंह, महेश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, मोहित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव ,जटाशंकर त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिव कमल मौर्य, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव, हरेंद्र गोंड, बृजेश गौड़, शिव कुमार मौर्य, संतोष मौर्य, योगेश गोंड, आकाश, मनोज गौड़, प्रेमा देवी, प्रमिला, सोनम गोंड, काजल, ध्रुव राज गौतम, परमानंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।












