• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पंडित दीनदयाल की पहचान पत्रकार व समर्पित संगठनकर्ता के तौर पर होती है: पुष्पराज सिंह

Pandit Deendayal is recognized as a journalist and dedicated organizer: Pushpraj Singh.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 25, 2024
in Jaunpur
0
पंडित दीनदयाल की पहचान पत्रकार व समर्पित संगठनकर्ता के तौर पर होती है: पुष्पराज सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पंडित दीनदयाल की पहचान पत्रकार व समर्पित संगठनकर्ता के तौर पर होती है: पुष्पराज सिंह

भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया

जौनपुर,संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मे खरका कालोनी मे स्थित दीनदयाल पार्क मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मूर्ति पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे माल्यार्पण हुआ। माल्यार्पण करने के उपरांत जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। बचपन में उनके घर आए ज्योतिषी ने दीनदयाल की जन्मकुंडली देखी और भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, ये बालक आगे चलकर महान विद्वान और विचारक बनेगा, ये विलक्षण प्रतिभा का धनी होगा और इसकी गिनती देश के अग्रणी राजनेताओं में होगी, लेकिन ये विवाह के बंधन में कभी नहीं बंधेगा। आगे चलकर ज्योतिषी द्वारा कही गई सभी बातें सही सिद्ध हुईं। दीनदयाल उपाध्याय ने अल्पायु में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, जिसके चलते ननिहाल में उनका पालन पोषण हुआ। बचपन से ही उनका दिमाग पढ़ाई-लिखाई में खूब चलता था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हाई स्कूल की शिक्षा राजस्थान के सीकर में प्राप्त की। पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छा होने के चलते सीकर के तत्कालीन नरेश ने उन्हें एक स्वर्ण पदक, किताबों के लिए 250 रुपये और दस रुपये की मासिक छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया।

भारतीय राजनीति के पुरोधा पुरुष पंडित दीनदयाल वर्ष 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ से जुड़े रहे। इनकी पहचान गंभीर दार्शनिक, पत्रकार, गहन चिंतक होने के साथ-साथ समर्पित संगठनकर्ता और नेता के तौर पर होती है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। इनके अंत्योदय के सिद्धांत पर आज भी भाजपा के घोषणा पत्र तक तैयार होते हैं। कहा जाए तो आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यों में दीनदयाल के सोच का असर दिखाई पड़ता है। वे भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अपने कार्यों और विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था, जिसके लिए वे जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनके अत्योदय के सिद्धांत का मतलब भारत के अंतिम व्यक्ति को समृद्ध करना ही था। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवन के बारे में बात करना बेहद महत्वपूर्ण है ।

जन्मदिवस मनाने के उपरांत कटघरा मे बूथ संख्या 391 पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव रामसूरत मौर्य डी सी एफ चेयरमैन धनंजय सिंह मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव आई टी संयोजक रोहन सिंह सभासद विष्णु सिंह  विपिन सिंह राजेश गुप्ता नीरज मौर्य अवधेश सोनकर राजेश कन्नौजिया पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

एकात्म मानववाद को अपने व्यवहार एवं कार्य में करें शामिल- प्रो. मनोज मिश्र 

Next Post

जालसाज ने व्यापारी की खाते से उड़ाए 45000

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसूता का किया ऑपरेशन, डिलेवरी के बाद प्रसूता की मौत

जालसाज ने व्यापारी की खाते से उड़ाए 45000

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.